दिल्ली में जो ऐलान हुआ वो इजराइल-हमास जंग की वजह, अमेरिका के राष्ट्रपति का बड़ा दावा

0 272

नई दिल्ली: इजराइल और हमास की जंग में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हैरान करने वाला दावा किया है. बाइडेन ने इस जंग के पीछे भारत का नाम जोड़ दिया है. बाइडेन ने कहा है कि हाल ही में दिल्ली में जी-20 के दौरान भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर का जो फैसला किया गया, ये भी हमास के हमले की एक वजह हो सकता है. हालांकि, इस दावे को साबित करने के लिए उनके पास कोई सबूत नहीं है. बाइडेन ने खुद कहा है कि उनका ये मूल्यांकन अपनी समझ के आधार पर है, इसका उनके पास कोई सबूत नहीं है.

अमेरिका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाइडेन ने यहा दावा किया है. उन्होंने कहा, “हमास द्वारा इजराइल पर किए गए हमलों का एक कारण यह भी हो सकता है. हालांकि मेरे पास इस बात का कोई सबूत नहीं है पर मेरी अंतरात्मा मुझे यह बताती है. हमास का ऐसा करना इसलिए भी हो सकता है क्योंकि हम इजराइल के क्षेत्रीय एकीकरण की दिशा में काम कर रहे हैं”.

हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुए जी20 बैठक में नए आर्थिक कॉरिडोर की घोषणा हुई थी. इस कॉरिडोर की घोषणा भारत, अमेरिका, सऊदी अरब, UAE, फ्रांस, जर्मनी द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी. इसे चीन की बेल्ट एंड रोड पहल के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. संयुक्त रूप से घोषित हुए इन नए गलियारे में एक पूर्वी गलियारा शामिल है जो भारत को खाड़ी क्षेत्र से जोड़ता है. इसके अलावा एक उत्तरी गलियारा भी है जो जो खाड़ी क्षेत्र को यूरोप से जोड़ता है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ये भी बताया कि बीते कुछ हफ्तों में उन्होंने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला, मिस्र के राष्ट्रपति सिसी, फिलिस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति अब्बास और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से कॉरिडोर पर बात की है. उन्होंने कहा कि इजराइल के बेहतर भविष्य के लिए हमें एक होकर काम करना होगा. बाइडेन ने यह भी कहा कि हमारे इस भविष्य के प्लान में फिलिस्तीन के लोगों की आकांक्षाएं का भी ध्यान रखा जाएगा.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.