Shehbaz Sharif : पाकिस्तान को मिलेगा नया प्रधानमंत्री, शहबाज शरीफ आज रात लेंगे शपथ

0 662

Shehbaz Sharif : पाकिस्तान की संसद ने शहबाज शरीफ को नया प्रधानमंत्री चुना है। उनके पक्ष में 174 वोट पड़े हैं। स्पीकर अयाज सादिक ने इसका ऐलान किया। संसद में वोटिंग का इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सांसदों ने बहिष्कार किया। शहबाज शरीफ भारतीय समय के अनुसार रात करीब 8:30 बजे प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। शहबाज पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री होंगे।

बता दें कि शहबाज शरीफ पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई हैं। संसद में वोटिंग के दौरान नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज भी मौजूद थी। शहबाज पंजाब के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

शहबाज शरीफ ने पीएम चुने जाने के बाद संसद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में पहला मौका है जब अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई है और प्रधानमंत्री को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद पेश करता हूं। उन्होंने कानून को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा संदेश दिया है और एक हफ्ते से चल रहा ड्रामा अब खत्म हुआ।

शहबाज शरीफ ने कहा कि मे नवाज शरीफ को सलाम पेश करता हूं। उन्होंने कहा कि कर्ज की जिंदगी कोई जिंदगी नही है। शहबाज ने इमरान खान के आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा कि यहां न कोई गद्दार था न है।

इमरान खान के अमेरिका वाले बयानों पर नेशनल असेंबली में पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री ने कहा की अगर इस मामले मे हमारी थोड़ी सी भी भागीदारी साबित हो जाए तो मैं खुद यहां से इस्तीफा देकर घर चला जाऊंगा

ये भी पढ़े – Mission Karnataka 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए 12 अप्रैल से बीजेपी चलाएगी संपर्क अभियान ….

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.