कंगाली से बचने के लिए धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये सामान

0 244

नई दिल्ली: दिवाली इस साल 12 नवंबर को मनाई जाएगी. दिवाली के 2 दिन पहले 10 नवंबर को धनतेरस पड़ रहा है. दरअसल दिवाली का पर्व पांच दिनों तक चलता है और इसकी शुरुआत धनतेरस से ही होती है. इस दिन लक्ष्मी-कुबेर की पूजा का विधान है. धनतेरस के दिन लोग जिंदगी में खुशहाली और समृद्धि लाने के लिए नई चीजें खरीदते हैं. हालांकि इन वस्तुओं को खरीदते समय भी हमें कई बातों का ध्यान रखना चाहिए.

इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता से जुड़ी चीजों को खरीदना काफी शुभ माना जाता है, जबकि कई चीजें ऐसी हैं जिनको खरीदना सही नहीं माना जाता है. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें.

लोहे की वस्तुएं: धनतेरस के दिन भूलकर भी लोहे की चीजें न खरीदें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. इस दिन लोहे के बर्तन खरीदने से बचें.

कांच की वस्तुएं: धनतेरस के दिन कांच से बनी हुई चीजों को न खरीदें. कांच राहू का प्रतीक माना जाता है. इसलिए कांच की वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं माना जाता.

धारदार वस्तुएं: धनतेरस के दिन धारदार वस्तुएं जैसे चाकू- कैंची खरीदना शुभ नहीं माना जाता. घर में धारदारी वस्तुएं लाने से वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है, जिसे काफी अशुभ माना जाता है.

काले रंग की वस्तुएं: धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को खरीदने से बचें, काला रंग हिन्दू धर्म में काफी अशुभ माना जाता है. धनतेरस पर काले रंग की वस्तुएं खरीदना या फिर काले रंग के कपड़ों को धारण नहीं करना चाहिए.

तेल-घी ना खरीदें: धनतेरस के दिन तेल, घी और रिफांइड जैसे उत्पादों को कभी भी न खरीदें, धनतेरस के शुभ दिन पर घरों में दीये जलाये जाते हैं, ऐसे में तेल आप धनतेरस के एक दिन पहले ही खरीद लें.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.