विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कतर में हिरासत में लिए गए आठ भारतीयों के परिवारों से की मुलाकात

0 398

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारियों के परिवारों से मुलाकात की, जिन्हें कतर में हिरासत में लिया गया है और जासूसी के आरोप में मौत की सजा दी गई है।

जयशंकर ने सोमवार सुबह कतर में हिरासत में लिए गए आठ भारतीयों के परिवारों से मुलाकात की। उन्‍होेंने एक्स पर पोस्ट किया,”सरकार मामले को सर्वोच्च महत्व देती है। परिवारों की चिंता और दर्द को समझती है।”

उन्होंने कहा,” सरकार उनकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास करना जारी रखेगी। इस संबंध में परिवारों के साथ निकटता से समन्वय करेगी।” इजराइल के लिए जासूसी करने के आरोप में कतर ने आठ भारतीय अधिकारियों को पिछले साल अगस्त से हिरासत में रखा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.