पीएम मोदी की सभा में जा रहे पुलिस वालों की कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत, 5 जवानों की मौत

0 296

नागौर। शनिवार सुबह-सुबह दुखद खबर आई है। राजस्थान के नागौर जिले में पीएम मोदी की सभा में जा रहे पुलिस के जवानों की कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में पुलिस के 5 जवानों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर के बाद परखच्चे उड़ गए। सभी जवान चुनावी ड्यूटी में अपनी सेवा देने के लिए जवान जा रहे थे। उसी दौरान बीच रास्ते में हादसा हो गया। नागौर से चूरू जिले में प्रवेश के बाद कणुता गांव के पास ये हादसा हुआ है। हादसे में एक ASI, एक हैड कांस्टेबल व 3 सिपाहियों की दर्दनाक मौत हुई। घायलों को नागौर रेफर कर दिया गया है सभी जवान खींवसर थाने के बताये जा रहे है।

बता दें, चूरू जिले के तारानगर में पीएम मोदी की जनसभा है। चुनावी ड्यूटी के तहत पुलिस के जवानों की गाड़ी चूरू जा रही थी। पीएम मोदी आज शेखावाटी के दौरे पर हैं। करीब साढ़े 12 बजे तारानगर में सभा को संबोधित करेंगे। यहां कुछ दिन पहले राहुल गांधी भी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। तारानगर से नेता प्रतिपक्ष बीजेपी के राजेंद्र सिंह राठौड़ और कांग्रेस के दिग्गज जाट नेता नरेंद्र बुढ़ानिया के बीच मुकाबला है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.