दिल्ली में डीटीसी बस पलटी, हादसे में 3 लोग घायल

0 391

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके में रविवार सुबह दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस पलट गई। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में 3 लोग घायल गए है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह घटना सेक्टर- 15 इलाके में हुई और घटना के संबंध में एक कॉल मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।”

अधिकारी ने कहा, ”इलेक्ट्रिक बस पलटने से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।” उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें घटनास्थल पर हैं और जांच चल रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.