Gautam Buddh Nagar:पहले एक मासूम का अपहरण और फिर हत्या..गौतम बुद्ध नगर में मिली लाश..

0 920

Gautam Buddh Nagar : 11 तारीख को गाजियाबाद के थाना खोड़ा इलाके से एक 10 वर्ष का मासूम बच्चा लापता हुआ था। आपको बता दें की उस मासूम का शव गौतम बुद्ध नगर से मिला है।

लापता हुए बच्चे का नाम हर्ष है। यह बच्चा 11 तारीख की शाम 6 बजे गायब हुआ था। हालाकिं बच्चे के लापता होने के तुरंत बाद ही पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी थी। पुलिस ने मौके पर इस मामले की तलाश शुरू कर दी थी। आपको बता दें की गुरुवार को उस बच्चे का शव गौतम बुद्ध नगर इलाके में मिला, जिसकी गला काट कर हत्या की गई है।

परिजनों ने पुलिस को बताया था कि जिस समय हर्ष लापता हुआ था, उस समय वह अपनी मौसी के घर गया था। पुलिस ने वहीं से कड़ी जोड़नी शुरू किया और हर्ष की मौसी के बेटे को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Also Watch :- सेक्टर 20 थाना #POLICE की मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश लुटेरों को पुलिस की गोली लगने से हुए घायल 

आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पहले हर्ष का किडनैप किया और फिर उसी दिन गला काटकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि हर्ष उन आरोपियों की पहचान किसी को ना बता सके। उन तीनों आरोपियों ने बताया की वह उसके परिवार से 15 लाख रुपए की फिरौती मांगने चाहते थे। लेकिन पुलिस को एक्टिव देख उन्होंने फिरौती मांगने की योजना रद्द कर दी। आपको बता दें की उसकी लाश नॉएडा के खरखोश पार्क में मिली। हर्ष की मौत की खबर के बाद उसके पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।

Also Read:-खतना:एक रिवाज जिसके नाम पर खेला जाता है महिलाओ की जान से

रिपोर्ट : अमृतरश्मि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.