सिलक्यारा टनल में सेना की मदद से 2 मीटर की मैन्युअल ड्रिलिंग पूरी, ओले-बारिश की आशंका, बोले PM मोदी- मजदूरों के लिए करें प्रार्थना

0 464

नई दिल्ली/उत्तरकाशी. आज भी उत्तरकाशी (Uttarkashi) की सिलक्यारा सुरंग (Silkyara tunnel) में फंसे 41 मजदूरों को निकालने की रेस्क्यू ऑपरेशन अनवरत चल रहा है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन में हर रोज आ रही दिक्कतों के चलते बीते 12 नवंबर से फंसे इन मजदूरों को टनल से बाहर नहीं निकाला जा सका है। हालांकि इस बाबर जबरदस्त कोशिशें लगातार जारी हैं।

वहीं अब नए प्लान के अनुसार मैन्युअली खुदाई की जा रही है और फिलहाल 2 मीटर की मैन्युअल ड्रिलिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही पाइप को अब एक मीटर अंदर धकेला जा चूका है। इस काम के लिए अभी 12 लोगों की टीम को लगाया गया है। जी हां आज सुरंग के अंदर मैनुअल ड्रिलिंग जारी है और पाइप को धकेलने के लिए ऑगर मशीन का उपयोग किया जा रहा है। अब तक करीब 2 मीटर मैनुअल ड्रिलिंग का काम भी पूरा हो चुका है।

इसी बीच यह भी खबर है कि उत्तरकाशी में हल्की बारिश हो सकती है। जानकारी दें कि रेस्क्यू टीम ने बीते सोमवार सुबह 3 बजे सिल्क्यारा की तरफ से फंसे ऑगर मशीन के 13।9 मीटर लंबे पार्ट्स निकाल लिए थे। वहीँ आज ऑर्गर मशीन को पूरी तरह से निकाल लिया गया है।

इधर इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि, “आज जब हम देवी-देवताओं से प्रार्थना कर रहे हैं और मानवता के कल्याण की बात कर रहे हैं, तो हमें अपनी प्रार्थनाओं में उन श्रमिक भाइयों को भी जगह देनी है जो बीते 2 सप्ताह से उत्तराखंड में एक सुरंग में फंसे हुए हैं। सरकार और सभी एजेंसियां ​​मिलकर उन्हें संकट से बाहर निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। हमें इस राहत और बचाव अभियान को बहुत सावधानी से पूरा करना है। हमारी सरकार श्रमिकों के रेस्क्यू में कोई कसर नहीं छोडे़ंगी।” वहीं आज PM मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने मजदूरों से फोन पर बात भी की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.