Ayodhya festival:अयोध्या पर्व के उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई विशिष्ट अतिथि हुए शामिल..

0 649

Ayodhya festival : सांसद लल्लू सिंह द्वारा इस वर्ष भी अयोध्या पर्व का आयोजन सत्याग्रह मंडप, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति राजघाट नई दिल्ली में किया जा रहा है…. कार्यक्रम आज से से 18 अप्रैल के मध्य आयोजित होगा…. आज उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विशिष्ट अतिथि रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय रहे

कार्यक्रम की अध्यक्षता मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयनदास जी महाराज ने किया….

अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा 84 कोसी परिक्रमा स्थल पर रामायण व अन्य पौराणिक ग्रंथों में वर्णित आध्यात्मिक स्थलों की महिमा व उनके धार्मिक महत्व को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने के लिए अयोध्या पर्व की शुरुआत 2019 में की गई थी। अयोध्या पर्व के माध्यम से हमारी लोकपरम्पराओं, लोकसंस्कृति व संस्कारों को संरक्षण प्रदान किया जाता है। पिछले वर्षो में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह सरकार्यवाह डा कृष्णगोपाल, केन्द्रीय मंत्रियों में नितिन गड़करी, नरेन्द्र सिंह तोमर शामिल हो चुके हैं।

Also Read:-Weather today:हरियाणा में येलो अलर्ट 45° C तक पहुंच सकता है पारा…

Report:- V Nation Desk 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.