भैंस ने बच्चे पर कर दिया गोबर, दम घुटने से मौत, जानिए पूरा मामला

0 506

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के महोबा से एक हैरतअंगेज खबर सामने आई है जहां पलना (बेड) में लेटे मासूम बच्चे पर भैंस ने गोबर कर दिया (buffalo dung). जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि भैंस ने गोबर कर दिया जिससे बच्चे का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई. 6 साल के बच्चे की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है.

यह दिल दहला देने वाली घटना जनपद के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि शाम के समय पालने में लेटे मासूम के मुंह पर पास में ही भैंस बंधी थी. भैंस ने गोबर कर दिया जिसके बाद बच्चे का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई. बच्चे के माता-पिता अपने 6 महीने के बच्चे के साथ खेत में काम करने के लिए गए थे. मुकेश यादव की पत्नी निकिता ने अपने 6 माह के मासूम को पालने में लिटा दिया और खेती के कार्य में लग गई. तभी यह घटना हुई.

बच्ची की मां को यह मालूम ही नहीं चला की बच्चे के पास ही भैंस बंधी हुई थी. न ही मां को भनक थी भैंस ही बच्चे की मौत का कारण बनेगी. पास में बंधी भैंस ने पालने पर गोबर कर दिया. जिसके कारण मासूम मुंह से सांस नहीं ले सका और उसकी दम घुटने से मौत हो गई. जब परिजनों ने बच्चे को देखा वह गंभीर हालत में था. बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. इस अजीब तरह की घटना से मौत होने के बाद सभी लोग सन्न रह गए. वहीं, डॉ ने भी इस बात की पुष्टि की कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुई.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.