The Delhi Files : के ऐलान पर महाराष्ट्र सिख समुदाय ने खड़ा किया बबाल , बताया फिल्म बनाने को ‘व्यक्तिगत फायदा’

0 873

The Delhi Files : निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स बीते दिनों कई चर्चाए बटोरी । 14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब सफलता हासिल की । क्रिटिक्स ने भी कश्मीर के मुद्दे पर बनी इस फिल्म को खूब पसंद किया. विवेक अग्निहोत्री ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की अपार सफलता के बाद ‘द दिल्ली फाइल्स की घोषणा की है । इस फिल्म को 1984 के काले अध्याय पर आधारित होगी । यानी कश्मीरी पंडितों के पलायान की कहानी को बखूबी दर्शकों तक पहुंचाने के बाद अब विवेक अग्निहोत्री 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों की कहानी लोगो के सामने लाया जाएगा ।

बीते हफ्ते विवेक अग्निहोत्री ने ‘द दिल्ली फाइल्स’ बनाने की बात कही है । ऐसे में अब महाराष्ट्र सिख एसोसिएशन ने इस पर अपनी बात रखी है ,महाराष्ट्र सिख एसोसिएशन ने कहा है कि फिल्मकारों को इस तरह से समाज की शांति भंग कर रहे जो की उन्हें नही करना चाहिए ।

Also Watch आज की top 10 News – 

महाराष्ट्र सिख एसोसिएशन के इस बयान पर अब फिल्ममेकर का बयान सामने आया है , विवेक अग्नोहोत्री ने कहा है, “मुझे पता नहीं कि ये कौन सा संगठन है. मैं एक भारतीय हूं. मैं एक ऐसे देश में रहता हूं, जहां खुद को व्यक्त करने की आजादी है. एक संप्रभु देश का नागरिक होने के चलते मुझे ये अधिकार है मैं वह बनाउंगा जो बनाना चाहता हूं. लोग कयास लगा रहे हैं कि मैं क्या बनाने वाला हुं । क्या बनाउंगा. वह ऐसा कर सकते हैं. लेकिन. अंत में सीबीएफसी यह तय करेगा कि मैं कैसी फिल्म बनाउंगा और उसे रिलीज होगा या नही ।

ये भी पढ़े –Jahangirpuri Voilence Update: सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद, कुछ इलाकों में बुलडोजर ढहा रहे हैं अवैध निर्माण

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.