LPG सिलेंडर आज से 39 रुपये हो गया सस्‍ता, नए साल से पहले महंगाई से राहत

0 388

नईदिल्ली : एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 जनवरी से पहले कटौती हो गई है। आज यानी 22 दिसंबर से ही दिल्ली से लेकर पटना तक एलपीजी सिलेंडर 39.50 रुपये सस्ता हो गया है। यह कटौती केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में की गई है, जबकि घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आज से दिल्ली में इंडेन कॉमर्शियल सिलेंडर 1757 रुपये में मिलेगा। इससे पहले 1796.50 रुपये में मिल रहा था। कोलकाता में यही 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1868.50 रुपये का हो गया है। एक दिसबंर से कल तक यह 1908 रुपये में बिक हा था। मुंबई में अब यही सिलेंडर 1749 रुपये के बजाय 1710 रुपये में मिलेंगे। चेन्न्ई में आज से एलपीजी सिलेंडर 39.50 रुपये सस्ता होकर 1929 रुपये में बिकेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 1 दिसंबर को बदलाव किया गया था. हालांकि, 16 नवंबर को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 57 रुपये की छूट दी गई थी. पिछले कुछ समय से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगभग हर महीने उतार-चढ़ाव हो रहा है. सिलेंडर दरों में कई संशोधन हुए हैं.
\
बता दें कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 30 अगस्त 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए गए थे. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए अपडेट के अनुसार 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर आज भी 30 अगस्त वाले रेट पर ही मिल रहा है. दिल्ली में यह 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये और मुंबई में 902.50 रुपये है.

शहर आज का रेट पहले का रेट
दिल्ली 1757.00 1796.50
कोलकाता 1868.50 1908.00
मुंबई 1710.00 1749.00
चेन्नई 1929.00 1968.50

14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 30 अगस्त 2023 को घरेलू एपलीजी सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए गए थे। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए अपडेट के मुताबिक आज भी 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 30 अगस्त वाले रेट पर ही मिल रहे हैं।

दिल्ली में यह 903 रुपये प्रति सिलेंडर है, जबकि कोलकाता में 929 रुपये और मुंबई में 902.50 रुपये है। चेन्नई में आज यानी 1 नवंबर 2023 को 918.50 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से मिल रहा है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.