ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘फाइटर’, मेकर्स को लग सकता है झटका!

0 362

मुंबई: ऋतिक रोशन,दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फिल्म फाइटर रिलीज होने के कुछ ही घंटे बाद इंटरनेट पर लीक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गलत तरीके से फाइटर का HD वर्जन भी कुछ वेब साइट्स ने अपलोड डाल दिया है। इस वजह से फिल्म के कारोबार पर गहरा असर हो सकता है। पाइरेसी जैसी चीज़ों से सबसे ज्यादा नुकसान फिल्म के मेकर्स को होता है। इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर भी पड़ता है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई ‘फाइटर’ ने ओपनिंग डे के लिए 2,79,367 टिकट बेचकर करीब 8.4 करोड़ की एडवांस बुकिंग की। गुरुवार 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन करीब 22.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड शानदार कलेक्शन करने जा रही है। लेकिन इस पायरेसी के कारण इसके कारोबार पर असर पड़ सकता है। फिलहाल इस फिल्म के मेकर्स इस पाइरेसी को रोकने के लिए लीगल एक्शन की तैयारी कर रहे हैं।

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, फाइटर एक शानदार हवाई एक्शन फिल्म है। फिल्म पुलवामा हमले और 2019 बालाकोट हवाई हमले की वास्तविक और गहन घटनाओं से प्रेरणा लेती है। आपको बता दें कि खाड़ी देशों के प्रतिबंध, सेंसरशिप मुद्दे जैसी कई बाधाओं का सामना करने के बावजूद, ‘फाइटर’ अभी भी दर्शकों के बीच उत्साह जगाने में कामयाब रही। फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख समेत कई दिग्गज कलाकार अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.