तेलंगाना में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बिजली का झटका लगने से दो की मौत

0 447

हैदराबाद। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तेलंगाना के मुलुगु जिले में एक दुखद घटना में बिजली का करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई।

एससी वाडा में हुई इस घटना में एक अन्य युवक घायल हो गया। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी के दौरान वे बिजली के तार के संपर्क में आ गये।

मृतकों की पहचान विजय (25) और अंजीत (35) के रूप में हुई। एक अन्य युवक चकरी (25) को गंभीर चोटों के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री सीताक्का ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.