आरबीआई के इस निर्देश के बाद Paytm के शेयर में 20 प्रतिशत की गिरावट

0 313

नई दिल्ली: पेटीएम (Paytm) के शेयर में शुक्रवार को 20 प्रतिशत तक की गिरावट आई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का बुधवार को निर्देश दिया था। इसके बाद कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट आ रही है।

बीएसई पर शेयर 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 487.05 रुपये पर पहुंच गए। एनएसई पर 20 प्रतिशत गिरकर 487.20 रुपये पर रहे। कंपनी का बाजार पूंजीकरण (mcap) भी 17,378.41 करोड़ रुपये घटकर 30,931.59 करोड़ रुपये हो गया।

आरबीआई ने आदेश में कहा था कि कि पेटीएम का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड और पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज के ‘नोडल खातों’ को 29 फरवरी से पहले जल्द-से-जल्द जल्द समाप्त किया जाना चाहिए। वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है लेकिन वह इसे अपनी सहयोगी के रूप में वर्गीकृत करता है, न कि अनुषंगी कंपनी के रूप में।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.