संसद मार्च पर निकले किसानों ने खत्म किया धरना, मान ली गई मांगें

0 387

नई दिल्ली: संसद मार्च पर निकले किसानों का धरना खत्म हो गया है. किसान नोएडा एक्सप्रेस-वे से हटने लगे हैं. किसानों का कहना है कि उन लोगों को आश्वासन दिया गया है कि एक हाई पावर कमेटी बनाई जाएगी, जो हमारी दिक्कतों का समाधान करेगी. हालांकि, अभी भी नोएडा से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर भारी जाम लगा हुआ है. गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं. किसानों का धरना खत्म होने के बाद नोएडा पुलिस की अब पहली प्राथमिकता जाम को खत्म करा रास्ते क्लीयर कराना है. चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज पुल, डीएनडी फ्लाईओवर, दलित प्रेरणा स्थल, अट्टा चौक और रजनीगंधा चौक पर गाड़ियां अभी भी जस की तस खड़ी हैं. राहगीर काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं.

बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसान समूह दिसंबर 2023 से स्थानीय विकास प्राधिकरणों द्वारा अधिग्रहीत अपनी भूमि के बदले बढ़े हुए मुआवजे और विकसित भूखंडों की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन जब किसानों की मांग को लेकर प्राधिकरण गंभीर दिखाई नहीं दिया तो किसानों के सब्र का बांध टूट गया. किसानों ने गुरुवार को संसद तक पैदल मार्च का ऐलान कर दिया. विभिन्न किसान संगठन भी पैदल मार्च के समर्थन में उतर आए और दिल्ली की तरफ कूच कर दिए.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.