कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे

0 307

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सोमवार को बीते 24 घंटे के दौरान दिन गर्म रहा और रात को मौसम ठंडा रहा, जिसके चलते मौसम की स्थिति प्रभावित हुई। सोमवार को कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे रहा।

मौसम विभाग के बयान में कहा गया है कि सोमवार को बीते 24 घंटों के दौरान पूरे जम्मू-कश्मीर में दिन का तापमान बढ़ गया। अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6, गुलमर्ग में माइनस 4.5 और पहलगाम में माइनस 7 डिग्री सेल्सियस रहा।

लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 13.7 और कारगिल में माइनस 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 8, कटरा में 7.8, बटोट में 4.9, भद्रवाह में शून्य से 0.8 और बनिहाल में 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.