सामंथा रुथ प्रभु ने दोबारा काम शुरू करने का किया ऐलान

0 470

मुंबई : साउथ की एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु फिर से काम शुरू कर रही हैं। यह जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस खबर से सामंथा के फैंस बहुत खुश हैं। सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा, आखिरकार मैं काम पर वापसी करने जा रही हूं। इस बीच मैं पूरी तरह से बेरोजगार हो गई थी, लेकिन मैं एक दोस्त के साथ कुछ मजेदार कर रही हूं। यह एक हेल्थ पॉडकास्ट है।

यह कुछ ऐसा है, जो मुझे सच में बहुत पसंद है। इसके अलावा सामंथा ने कहा कि इस पॉडकास्ट को लेकर वह बहुत जुनूनी हैं। सामंथा ने वीडियो में बताया कि हेल्थ पॉडकास्ट अगले हफ्ते रिलीज हो रहा है। उन्होंने आगे कहा, आप में से बहुत से लोगों को यह जरूरी लगेगा। क्योंकि ये आपके काम की चीज है और मुझे इसे बनाने में बहुत अच्छा लगा। सामंथा ने अपनी हेल्थ को मद्देनजर रखते हुए सिनेमा से 1 साल का ब्रेक लिया था। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपनी हेल्थ पर ध्यान देने के लिए अपने सारे काम खत्म करके फिल्मों से ब्रेक लिया था। यहां तक कि सामंथा ने उन प्रोड्यूसर को एडवांस पेमेंट तक लौटा दी थी, जिनके साथ वह काम करने वाली थीं। इसकी पीछे का कारण उनकी बीमारी है। वह 2022 में मायोसाइटिस नाम की दुर्लभ आॅटोइम्यून बीमारी से पीड़ित हो गईं थीं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.