त्रिग्रही योग और गजकेसरी योग में कल मनाई जाएगी बसंत पंचमी, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

0 285

नई दिल्ली : इस साल बसंत पंचमी पर ग्रहों की चाल से कई शुभ योग और नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। पंचांग की गणना के अनुसार, बसंत पंचमी पर सालों बाद मां सरस्वती की पूजा के लिए रेवती के साथ अश्विनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसके अलावा रवि योग, शुक्र-मंगल-बुध की युति से त्रिग्रही योग बनेगा। वहीं, बसंत पंचमी के दिन मेष राशि में चंद्रमा-गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रहा है, जो धनदायक माना जाता है। बसंत पंचमी पर त्रिग्रही योग और गजकेसरी योग के निर्माण से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलने वाला है।

बसंत पंचमी पर त्रिग्रही योग और गजकेसरी योग का निर्माण मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जीवन की मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। नए मौके हाथ लगेंगे। करियर में आपका स्ट्रगल रंग लाएगा। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। वहीं, आपको जंक फूड से दूर रहना चाहिए और हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

बसंत पंचमी पर गुरु, शुक्र, मंगल, बुध और चंद्रमा की चाल मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ लोग प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों को कई नए टास्क मिलेंगे। छोटी-मोटी मुश्किलों को आप आसानी से पार कर लेंगे। लव लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि वालों के लिए बसंत पंचमी पर त्रिग्रही योग और गजकेसरी योग का निर्माण शुभ साबित हो सकता है। आपको अपने फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा। व्यापारियों को नया व्यापार शुरू करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। वहीं, धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.