पीएम का वाराणसी से चुनाव लड़ना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात – मुख्यमंत्री योगी

0 264

लखनऊ । लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार वाराणसी से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर्ष व्यक्त करते हुए पीएम का प्रदेशवासियों की ओर से अभिनंदन किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी से लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनने पर 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक अभिनंदन। यह काशी समेत पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। ‘मोदी की गारंटी’ पूरे देश में गूंजने जा रही है। आपके यशस्वी नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की पुनः ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित है। हर हर महादेव।

इसके अलावा, “उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के लिए घोषित हुए सभी प्रत्याशियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुशासन, अंत्योदय और विकास को समर्पित ‘राष्ट्रनीति’ पर देशवासियों का अटूट विश्‍वास है। आप सभी की विजय सुनिश्चित है। मंगलमय शुभकामनाएं।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.