केंद्र सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, 15 रुपये कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम!

0 303

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल को लेकर एक और बड़ा तोहफा दिया है. भारत के लक्षद्वीप द्वीप में एंड्रोट और कल्पेनी द्वीप के लिए 15.3 रुपये प्रति लीटर, कावारत्ती और मिनिकॉय के लिए 5.2 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गई है. पेट्रोल और डीजल के दाम में यह कटौती आज से प्रभावी है.

सोशल मीडिया एक्‍स पर पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी कटौती की जानकारी है. मंत्रालय ने कहा कि लक्षद्वीप में, IOCL चार द्वीपों कवरत्ती, मिनिकॉय, एंड्रोट और कल्पेनी को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति करता है. IOCL के कवरत्ती और मिनिकॉय में डिपो हैं. इन डिपो में आपूर्ति केरल के कोच्चि में IOCL डिपो से की जाती है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.