Cyclone Asani : चक्रवात आसनी में तेज हुई बारिश , कोलकाता और आसपास में भी खतरा

0 696

Cyclone Asani : मंगलवार को चक्रवात ‘असानी’ के उत्तर आंध्र-ओडिशा तटों से पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने पर उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की आशका जताई जा रही है . उक्त बात की जानकारी मौसम विभाग से आई है . मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मछुआरों को चेतावनी जारी की गई है

, हद कि वे 9 मई को बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में, 9 और 10 को पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में और 10 मई से 12 मई तक बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी की ओर ना जाए । मौसम विभाग ने असानी की गति और तीव्रता के अपने पूर्वानुमान में कहा कि चक्रवाती तूफान के बुधवार को भयानक चक्रवाती तूफान में बदलने और बृहस्पतिवार तक गहरे दबाव में बदल सकती है . आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात पूर्वी तट के समानांतर चलेगा और मंगलवार शाम से बारिश होने कील वजह हो सकती है ।

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की या मध्यम वर्षा होगाी । 10 और 12 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश और 09-12 मई के दौरान असम-मेघालय और मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है । वहीं 08वीं-12वीं के दौरान राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति होने की बहुत आंशका है ।

ये भी पढ़े – Tata Steel Plant Blast:जमशेदपुर के टाटा स्टील प्लांट में हुआ बड़ा धमाका, 3 घायल।

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.