कार ड्राइवर की पलक झपकते ही हुआ हादसा, डिवाइडर से टकराई कार; चार की मौत

0 369

Accident in Etha: यूपी के एटा में कार ड्राइव कर रहे एक शख्‍स को झपकी आते ही बड़ा हादसा हो गया। कार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दो मासूम सहित चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। घायलों को आगरा रेफर किया गया है। यह लोग कार में सवार होकर नोएडा से मैनपुरी जा रहे थे। हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ।

मैनपुरी के थाना उसनीदा क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी विष्णुदयाल बुधवार की रात को दोस्त की कार लेकर गांव आ रहा था। आनंद विहार पर खड़ा था वहीं पर मैनपुरी जाने के लिए बताया तो इसमें रवि पुत्र विनोद निवासी साथनी दत्तपुर अपने परिवार नित्या (01) पुत्री रवी, आराध्या (06) पुत्री रवी, गुलशन (23) पुत्र रामअवतार, कुलदीप (22), सत्येंद्र पुत्र सुधा निवासी मानपुर थाना औंछा जनपद मैनपुरी सवार हो गए।

कार सवार थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव सुन्ना नहर पुल पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इसमें नित्या, आराध्या, गुलशन, कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.