बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बेकाबू हुई मर्सिडीज कार, फ्लाईओवर से नीचे गिरी, एयरबैग खुलने से बची 4 जानें

0 260

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह जबलपुर से दिल्ली जा रही मर्सिडीज कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में चार युवक घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। कार के एयरबैग खुलने से युवकों की जान बच गई।

राठ कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव के सुबह करीब छह बजे दिल्ली की ओर जा रही मर्सिडीज कार जखेड़ी गांव के पास फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। कार के अनियंत्रित होते ही उसके एयरबैग खुल गए। इससे कार सवार युवकों की जान बच गई।

हालांकि फिर भी उन्हें काफी चोटे आई हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सुबह सात बजे सीएचसी राठ लाया गया। घायलों में 25 वर्षीय नरेश, गुड़गांव के साथ दिल्ली के रहने वाले सुमित, चौधरी अब्दुल मुनाफ, मंजीत सिंह शामिल हैं। चारों युवक जबलपुर से दिल्ली जा रहे थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.