इस मंदिर के चंद्र ग्रहण में भी खुले रहते हैं कपाट, महादेव खुद करते हैं माँ भवानी की रक्षा

0 442

नई दिल्ली : भारत एक आस्था प्रधान देश है. भारत में अनेकों ऐसे देवी-देवता के मंदिर हैं, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपने ईष्ट का दर्शन करने पहुंचते हैं. राजस्थान में भी ऐसे अनेकों मंदिर हैं, जहां भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं.

राजस्थान में खाटूश्याम जी(सीकर), गोविंद देव जी(जयपुर), शक्ति पीठ जीण माता (सीकर), सालासर बालाजी (चूरू) सहित अनेकों ऐसे मंदिर हैं, जिनकी ख्याति भारत में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी है. आज हम आपको राजस्थान के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे, जिसके दरबार में भारत के हर कोने से श्रद्धालु आते हैं. यह राजस्थान का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जिसके कपाट चंद्र ग्रहण के दौरान भी बंद नहीं होते हैं.

राजस्थान के हर प्रसिद्ध मंदिर के कपाट चंद्र ग्रहण के दौरान बंद रहते हैं. इसका कारण यह है कि चंद्र ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियां बढ़ जाती हैं और सकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है. इसलिए मान्यता है कि अगर मंदिर के कपाट खुले रखेंगे, तो मंदिर में बुरी शक्तियों का वास होगा. लेकिन राजस्थान के सीकर जिले के शक्तिपीठ जीण माता मंदिर के कपाट हमेशा खुले रहते हैं. दावा किया जाता है कि इस मंदिर के कपाट कभी भी बंद नहीं हुए हैं. राजस्थान का यह एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां 24 घंटे भक्त मां जीण भवानी के दर्शन करते हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.