अग्निपथ योजना पर राजनीति से रोकने को लेकर चुनाव आयोग पर चिंदबराम ने जताई नाराजगी

0 258

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने कांग्रेस को अग्निपथ योजना के नाम पर सेना पर सियासत से परहेज करने का निर्देश दिया है। आयोग के इस फैसले पर पार्टी के नेता पी. चिदंबरम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी को अग्निवीर योजना का राजनीतकरण नहीं करने का निर्देश देकर बहुत गलत किया है।

चुनाव आयोग ने बुधवार को जाति, धर्म, समुदाय, संविधान और अग्निवीर योजना को लेकर सियासत करने पर सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को फटकार लगाई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.