काउंटिंग के बीच BJP दफ्तर पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा, ऐसी हो रही जश्न की तैयारी

0 388

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज यानी 4 जून को आने हैं। मतगणना की शुरुआत सुबह 8 बजे से शुरू होगी। एग्जिट पोल की मानें तो भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में नतीजों से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जश्न का माहौल देखने मिल रहा हैं।

बीजेपी दफ्तर पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग चुका है। जहां उनके खाने पिने का भी इंतेज़ाम किया जा रहा है। सभी में जोश और आत्मविश्वास भरा हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें खानसामा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए खाना बनाते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियां जोरों से की जा रही है। पार्टी मुख्यालय ‘24 अकबर’ रोड के परिसर में टेंट लगाया गया है, जहां कूलर की व्यवस्था भी की गई है। कांग्रेस समर्थक पार्टी की इन तैयारियों को ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत की स्थिति में जश्न की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब हो कि इस बार लोकसभा की 542 सीटों पर आज नतीजे आने हैं। लगभग 8 हजार से ज्यादा प्रत्याशी के भाग्य का फैसला होना है। कुल उम्मीदवारों में से 16 प्रतिशत कैंडिडेट राष्ट्रीय पार्टियों में से हैं। छह फीसदी प्रत्याशी क्षेत्रीय पार्टियों में से हैं। ऐसे में अब देश की जनता को भी रिजल्ट का इंतजार है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.