UP Rain alert : यूपी में बदला मौसम, लखनऊ में तेज हवा संग झमाझम बारिश, इन जिलों में भी आज बारिश के आसार

0 405

UP Rain alert :यूपी के कई जिलों में मौसम ने पलटी मारी है। गुरुवार रात लखनऊ में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। सुबह तक लखनऊ में बारिश का सिलसिला जारी रहा। यही नहीं आसपास के इलाकों में भी आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश ने प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार,, यूपी के कई जिलों में आज बूंदाबंदी के आसार है। आज और कल को तेज सतही हवा चलेगी। इसके बाद तपिश फिर से बढ़ना शुरू होगी।

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती हवा के दबाव के क्षेत्र की वजह से दो दिनों से मौसम कुछ ठीक रहा। इस बीच हालांकि पुरवा हवा चलने से उमस ज्यादा रही। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ चुका है और यह आगे निकल चुका है। पीछे छोड़ी खाली जगह को पछुआ हवा तेजी से भरेगी। ऐसे में दो दिन हवा की गति 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। आसमान साफ होने की वजह से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। न्यूनतम 29 डिग्री के आसपास रहेगा।

इन जिलों में आज बूंदाबंदी के आसार

यूपी में मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में बादलों की आवाजाही रहेगी। इन जिलों में बूंदाबांदी के भी आसार है।

गर्मी और सताएगी, दो दिन बाद पारा फिर चढ़ेगा

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनजीवन को गर्मी अभी और सताएगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश में हवा का रुख बदलेगा और पुरवाई के बजाए पछुवा चलना शुरु होगी। पुरवाई रुकने की वजह से वातावरण में नमी कम होगी, आसमान में छाए छिटपुट बादल छंट जाएंगी और सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर आएंगी जिससे दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। आगामी आठ जून से पूरे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड ग्रीष्म लहर के साथ लू का प्रकोप बढ़ेगा। बुधवार को प्रदेश में आगरा, झांसी, मथुरा वृंदावन सबसे गरम स्थान रहे जहां दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। प्रयागराज में 45.4, हमीरपुर में 45.2, चित्रकूट में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.