UN में कश्मीर का जिक्र कर फंसा पड़ोसी मुल्क, भारत ने लगाई लताड़; कही ये बड़ी बात

0 295

न्यूयॉर्क: पाकिस्तान की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का जिक्र किए जाने के बाद भारत ने पड़ोसी देश की आलोचना की है। भारत ने जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान की ‘निराधार टिप्पणियों’ की निंदा की है। भारत ने पाकिस्तान द्वारा कश्मीर पर किए गए बयानों को राजनीति से प्रेरित और निराधार बतलाया है।

भारत ने पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा कि यह उसके अपने देश में बच्चों के खिलाफ जारी गंभीर उल्लंघनों से ध्यान हटाने का एक और आदतन प्रयास है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बच्चों और सशस्त्र संघर्ष पर खुली बहस के दौरान, संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप प्रतिनिधि आर रवींद्र ने बुधवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अलग-अलग हिस्से हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.