बड़ा रेल हादसाः पैसेंजर ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतरे, 70 लोग घायल

0 383

मॉस्को: रूस के उत्तर-पश्चिमी कोमी क्षेत्र में एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में कम से कम 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी ने रूस की सरकारी रेलरोड कंपनी के हवाले से बताया कि बुधवार को ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 70 यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल, हादसे में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

आपातकालीन सेवाएं और मेडिकल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि भारी बारिश दुर्घटना का संभावित प्रमुख कारण हो सकती है।

यात्री ट्रेन उत्तर पूर्वी कोमी में वोरकुटा से नोवोरोस्सिएस्क के ब्लैक सी बंदरगाह जा रही थी। ट्रेन में 200 से ज्यादा यात्री सवार थे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हादसा बुधवार को इंटा शहर के पास हुआ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.