ठाणे और मुंबई में हो सकती है भारी बारिश, रायगढ़ और रत्नागिरी में ऑरेंज अलर्ट जारी

0 270

मुंबईः मानसून ने रविवार को पूरे महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। मुंबई और ठाणे समेत कई इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। इसके चलते मौसम विभाग नें अगले 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हवामान विभाग ने बताया कि मुंबई और ठाणे में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलने के साथ गरज और भारी बारिश की उम्मीद जताई है।

इसके अलावा, मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए रायगढ़ और रत्नागिरी के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दोनों इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और सतारा के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों के कई जगह बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने नासिक, जलगांव, अमरावती, भंडारा और कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलने के साथ गरज और बारिश की संभावना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.