पेरिस डायमंड लीग से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, जानिए वजह

0 253

नई दिल्ली : पेरिस डायमंड लीग से नीरज चोपड़ा बाहर हो गए हैं। पैर की एडिक्टर निगल की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया है। नीरज चोपड़ा ने पिछले महीने फिनलैंड के टुर्कु में पावो नूरमी गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने यहां पर 85.97 मीटर का थ्रो किया था। उन्होंने कहा कि वो पिछले कुछ समय से अपनी बॉडी को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं। वो अब खुद को किसी खतरे में नहीं डालते हैं। पहले वो ऐसा करते थे।

इसको लेकर नीरज चोपड़ा ने कहा, उनका ध्यान इस समय ट्रेनिंग और अपने ब्लॉकिंग पैर को मजबूत करने पर है। उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैं थ्रो करता हूं तो मुझे अपनी ब्लॉकिंग पैर को मजबूत करने पर जरूरत होती है। उस समय मेरी कमर में खिंचाव होता है। हम इस समय इस पर काम कर रहे हैं कि कमर पर पड़ने वाले दबाव को कुछ कम किया जा सके। इसको लेकर पेरिस खेलों के बाद डॉक्टरों से सलाह ली जाएगी।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा प्लान ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का था। मैं ऐसा कर भी सकता था लेकिन मुझे लगा कि मेरे लिए मेरी सेहत सबसे पहले है। मैंने थोड़ा रुकना सीख लिया है। अगर मुझे ट्रेनिंग के समय असहज महसूस होता है तो वो मैं रुक जाता हूं।’ बता दें कि उन्हें एडिक्टर निगल की परेशानी है। ये जांघ को कूल्हे से जोड़ने वाली मांसपेशियां हैं। ये मांसपेशी भाला फेंकने वाले खिलाड़ी के लिए बहुत अहम होती है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.