डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं: राहुल गांधी

0 433

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, मैं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले से बहुत चिंतित हूँ। ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

नेता प्रतिपक्ष से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मित्र ट्रंप की सेहत को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा, ” मेरे मित्र, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए हमले से मैं बहुत चिंतित हूँ। इस घटना की कड़ी निंदा करता हूँ। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं।”

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने ट्रंप के चिकित्सकों से बात की है और वो ठीक ठाक हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका में इस तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें, रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने से ठीक एक दिन पहले पूर्व राष्ट्रपति पर गोलियां चलाई गईं। एक गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई।

गोली लगने के बाद ट्रंप ने अपने चेहरे के दाहिने हिस्से को टच किया और फिर जमीन पर गिर पड़े। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने उन्हें बचाने के लिए खुद को उन पर झोंक दिया। जब वे उठे, तो एजेंट उन्हें अंदर ले गए। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल पोस्ट में कहा, “मुझे एक गोली लगी जो मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी।” “मुझे तुरंत पता चल गया कि कुछ गड़बड़ है। मैंने एक तेज़ आवाज़ सुनी, और फिर गोली चली। मैंने तुरंत महसूस किया कि गोली मेरी स्किन को चीरती हुई निकल रही है। बहुत ज़्यादा खून बह रहा था, फिर मुझे एहसास हुआ कि क्या हो रहा है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.