मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने और तेज आंधी की भी संभावना

0 364

भोपाल (Bhopal) । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मॉनसून (Monsoon) पूरी तरह से मेहरबान है। एमपी की राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियन आदि शहरों में बारिश (Rain) का सिलसिला लगातार जारी है। मध्य प्रदेश के कई जिलों पर मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। एमपी मौसम पूर्वानुमान की बात मानें तो 14 जुलाई से बारिश पर अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी के कई जिलों में 13 जुलाई से लेकर अगले दो दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मॉनसूनी बरसात के बाद लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। तो दूसरी ओर, बरसात के बाद लोगों की मुश्किलें भी कई गुना तक बढ़ गईं हैं। बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ गया है तो नाले भी उफान पर हैं।

एमपी का यह है पूर्वानुमान-बारिश पर अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अगले तीन दिन तक बारिश पर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में कई जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसी के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और तेज आंधी पर भी अलर्ट है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात मानें तो शहडोल, शिवपुरी, बैतूल, इंदौर, पन्ना, सतरा, रीवा, टीकमगढ़, भोपाल, खंडवा, नर्मदापुरम, मुरैला, ग्वालियर आदि में बारिश पर अलर्ट जारी किया है। बताया कि 16 जुलाई के बाद बारिश में तेजी दर्ज की जा सकती है।

नदियां-नाले उफान पर, प्रशासन भी हुआ सतर्क
मॉनसूनी बरसात के बाद नदियां और नाले भी उफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग की बारिश पर चेतावनी के बाद मोहन यादव सरकार की अलर्ट मोड पर आ गई है। मुनादी कर लोगों से अपील की जा रही है कि वे नदियों और नाले के पास जाने से परहजे करें।

जलभराव बनी सबसे बड़ी मुसीबत
बारिश के बाद लोगों को राहत मिली तो दूसरी ओर लोगों के लिए जलभराव सबसे बड़ी मुसीबत बन रही है। कॉलोनियों में जलभराव होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसाती पानी लोगों के घरों और दुकानों के अंदर घुस जाने से काफी परेशानी हुई। दूसरी ओर, सड़कों पर बरसाती पानी के जमने से ट्रैफिक जाम की समस्या भी बनी रही।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.