जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एनकाउंटर, एक जवान घायल, सेना ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

0 316

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने मंगलवार सुबह नियंत्रण रेखा पर आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। हालांकि, इस दौरान मुठभेड़ में एक सैनिक के घायल होने की खबर है।

‘व्हाइट नाइट कॉर्प्स’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सतर्क सैनिकों ने तड़के तीन बजे बट्टल सेक्टर में घुसपैठ की फिराक में जुटे आतंकवादियों की गोलीबारी का माकूल जवाब देकर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के दौरान एक सैनिक घायल हो गया। इलाके में अभियान जारी है।”

सूत्रों के मुताबिक, हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने कृष्णाघाटी बेल्ट के बट्टल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन सतर्क सैनिकों ने उनकी गतिविधियों को भांप लिया और त्वरित कार्रवाई की। सूत्रों ने बताया कि जबरदस्त गोलीबारी के बीच सैनिकों ने आतंकवादियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया, लेकिन घटना में एक सैनिक घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरों के मुताबिक, गोलीबारी में आतंकवादियों को भी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.