वाराणसी में बड़ा हादसा: गंगा नदी में नाव पलटी, 6 लोग डूबे, 3 के शव बरामद

0 745

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार को एक बड़े हादसे की जानकारी मिल रही है. यहां गंगा के बीच नाव पलटने से छह लोगों की डूबने से मौत हो गई। जिसमें से दो लोगों को किसी तरह बचा लिया गया। एनडीआरएफ की मदद से तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, दूसरे की तलाश की जा रही है। प्रभु घाट के ठीक सामने हुए हादसे में नाविक की भी मौत हो गई है।

बताया जाता है कि नाव पर नाविक समेत छह लोग सवार थे। फिरोजाबाद के टूंडला निवासी केशव ने बताया कि नाव में छेद हो गया था, जिससे हादसा हुआ. 5 दोस्त फिरोजाबाद के टूंडला से वाराणसी घूमने आए थे। सभी लोग शनि की नाव पर सवार हो गए थे। अचानक नाव डगमगाने लगी और पलट गई। पास की नावों पर सवार लोगों ने दो लोगों को बचाया। नाविक शनि ने कुछ लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तीन लोगों ने मिलकर उसे पकड़ लिया।

इससे वह अन्य लोगों के साथ डूब गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन के गोताखोर और जल पुलिस ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी. कुछ ही देर में नाविक शनि सहित तीन शव बरामद कर लिए गए।

पुलिस के मुताबिक अब तक यह बात सामने आ रही है कि नाव पर सवार सभी लोग शराब के नशे में मिले थे. केशव और पवन को बचा लिया गया है। केशव ने बताया कि वह मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन में पेंट्री कार का संचालक है। हादसे में नाविक शनि (55) समेत टूंडला के अनस (20) और इमामुद्दीन (30) के शव बरामद कर लिए गए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.