पहली बारिश में ही क्यों टपकने लगी संसद की छत? CPWD ने बताई वजह

0 427

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार (31 जुलाई 2024) को हुई भारी बारिश से वीआईपी समेत कई इलाकों में पानी भर गया. इस दौरान समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें नये संसद भवन की छत से पानी टपकता नजर आ रहा था. इसे लेकर अब केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) ने बयान जारी किया है.

विभाग की तरफ से कहा गया, “भीषण गर्मी और उसके बाद तेज बारिश की वजह से लोकसभा के रोशनदान पर लगे कांच से सिलिकॉन नष्ट हो गया, जिससे यह छोटी समस्या पैदा हो गई. इसका तुरंत समाधान किया गया. संसद का स्ट्रक्चर, वॉटर प्रूफिंग आदि अच्छी स्थिति में है.”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.