दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए युवक की एनिकट में डूबने से मौत

0 244

भरतपुर। एक दुखद घटना में पिकनिक मनाने आए युवक की एनिकट में डूबने से मौत हो गई। यह घटना वैर उपखंड के गांव उमरैण की पहाड़ियों में स्थित एनिकट की है। मृतक की पहचान सौरभ जाटव, हलैना कस्बे के निवासी के रूप में हुई है।

ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद प्रशासन की सूचना पर SDRF की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद, SDRF टीम ने युवक का शव पानी से बाहर निकाला।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए वैर अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है, और स्थानीय लोग इस घटना को लेकर काफी दुखी हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.