बिहार में बड़ा हादसाः बागमती नदी में नाव पलटी, 12 लोग डूबे- रेस्क्यू आपरेशन जारी

0 241

खगड़िया: बिहार के खगड़िया में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां मानसी थाना क्षेत्र के खिरनिया गांव के पास बागमती नदी में एक नाव डूब गई, जिससे नाव पर सवार सभी 12 लोग नदी में डूब गए। हालांकि, 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दूसरे नाव से सभी लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार अब भी 2 लोगों के लापता होने की बात बताई जा रही है। बताया जा रहा है की सभी लोग नाव पर सबार होकर परवल तोड़ने के लिए दियारा इलाके में जा रहे थे इसी दौरान नाव डूब गई। डूबे हुए 2 लोगों की खोजबीन स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। एनडीआरडी और एसडीआरएफ़ की टीम को भी सूचना दी गयी है।

नाव डूबने की घटना के बाद खिरनिया गांव में चीख-पुकार मच गयी है। नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गयी है। किसी तरह 10 लोगों को डूबने से बचाया गया। वहीं, दूसरे नाव से 10 लोगों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि गांव के लोग अक्सर नाव के सहारे दियारा इलाका में सब्जी तोड़ने जाते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.