‘मैं चाहती हूं कि टैक्स को जीरो पर ले आऊं…’ : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

0 303

भोपाल : हर बार देश के बजट में टैक्स (tax) की दरों को लेकर ट्रोल होने वालीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का दर्द मध्य प्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल में छलक आया. उन्होंने टैक्स को शून्य यानी जीरो (zero) पर लाने की इच्छा जताई. मगर ऐसा न कर पाने के पीछे देश की चुनौतियों का भी हवाला दिया. भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) भोपाल के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचीं केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स की दरों को लेकर बयान देते हुए कहा कि उनकी इच्छा है कि वो टैक्स को ज़ीरों पर ले आएं.

दरअसल, दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा,”कई बार ऐसा समय आता है जब देश की वित्तमंत्री होने के नाते मुझे लोगों को जवाब देना होता कि हमारे टैक्स ऐसे क्यों है? टैक्स इससे कम क्यों नहीं हो सकते? मैं चाहती हूं कि इसको लगभग शून्य पर ले आऊं, पर देश के सामने चुनौतियां बड़ी हैं और देश को उससे पार पाना है.”

बता दें कि भोपाल के भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में 11वें दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संस्थान के शैक्षणिक भवन और व्याख्यान कक्ष का शिलान्यास किया और शैक्षणिक शोभायात्रा में शामिल हुए.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.