अमेरिका में हुआ पुनर्जन्म? सात साल के बच्चे का दावा 9/11 हमले में गई थी जान; कहानी जान दंग रह जाएंगे आप

0 352

नई दिल्ली: अमेरिका में सबसे बड़े आतंकी हमले को हुए दशकों बीत चुके हैं। लेकिन हाल ही में एक अजीब घटना सामने आई है। एक सात साल के लड़के ने दावा किया है कि उसे मरना याद है। कैड नाम के इस बच्चे ने कहा कि वह एक ऊंची बिल्डिंग में काम करता था, जहां से वह स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी देख सकता था। एक रिपोर्ट के अनुसार, कैड के माता-पिता, मौली और रिक के मुताबिक, कैड के जन्म के समय से ही उसमें कुछ असाधारण था। जब कैड ढाई महीने का था तो वह चलने की कोशिश कर रहा था। दो साल की उम्र तक, कैड ने बहुत कठिन और बड़े शब्दों का उपयोग करना शुरू कर दिया था।

एक कार्यक्रम में बोलते हुए, मौली ने कहा कि जब मैं रात को बिस्तर पर होती तो कभी-कभी कैड आधी रात में रोना शुरू कर देता और वह एक ऊंची इमारत में काम करने के बारे में चिल्लाते हुए उठता और फिर पूरा घटनाक्रम दोहराता कि वह अपने ऑफिस से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी देख सकता था। फिर जब वह धीरे- धीरे बड़ा होना शुरू हुआ तो उसने अपनी मां को और विस्तार से बताना शुरू किया कि उसने सपना देखा कि वह एक बड़ी बिल्डिंग से गिर रहा है,जैसे उसकी मौत हुई थी। आगे बताते हुए, मौली ने कहा कि तीन साल के बच्चे का न्यूयॉर्क के बारे में बात करना और मौत के बारे में बात करना अवास्तविक है। ईमानदारी से कहूं तो मैं सोचने लगी थी कि क्या वह वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हो सकता था? लेकिन मेरा मन यह मानने को तैयार नहीं था क्योंकी ऐसा नहीं हो सकता।

दूसरी ओर कैड के पिता, रिक ने कहा कि हमने उसे कुछ भी नहीं दिखाया। ऐसा कोई तरीका नहीं था जिससे वह इसके बारे में जान सके। यह स्कूल से पहले की बात है। यह प्री-स्कूल से भी पहले की बात है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.