कभी आतंकी आकर हमें मारते थे, अब हम सर्जिकल स्ट्राइक-एयर स्ट्राइक करते हैं… लाल किले से बोले पीएम मोदी

0 365

नई दिल्ली: भारत आज अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराया. इस खास अवसर पर करीब 6,000 गेस्ट मौजूद थे. पीएम मोदी ने 11वीं बार आज लाल किले पर तिरंगा फहराया. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए भारतीय सेना की जमकर तारीफ की. उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि पहले आंतकी हमले करते थे, अब सेना सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करती है. पीएम ने कहा जब सेना स्ट्राइक करती है तो देश के नौजवानों का सीना गर्व से भर जाता है. इसके साथ ही पीएम ने कोविड महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि विश्व में सबसे तेज हमारे देश में करोड़ों लोगों का वैक्सीनेशन हुआ.

पीएम ने कहा,’विश्व में सबसे तेज़ गति से करोड़ों लोगों को कोविड वैक्सीनेशन का काम हमारे देश में हुआ. कभी आतंकवादी हमारे देश में आकर हमें मारकर चले जाते थे, जब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, जब देश की सेना एयर स्ट्राइक करती है तो देश के नौजवानों का सीना गर्व से भर जाता है.’

सेना ने कब की थी सर्जिकल स्ट्राइक
साल 2016 में आतंकियों ने उरी बेस कैंप में हमला किया था. इस हमले में सेना के भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे. इस आतंकी हमले के जवाब में सेना ने पाकिस्तान में घुस कर दहशतगर्दों को मारा था. सेना ने 28 सितंबर को आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की थी. इसमें सेना ने पाकिस्तानी आतंकी लांच पैड का सफाया किया था, जिसमें 10 मिनट के अंदर ही 82 आतंकियों को सेना ने मौत के घाट उतार दिया था.

प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश आकांक्षाओं से भरा हुआ है. हमारी कोशिश है कि हर सेक्टर में कार्य को गति दें. उन्होंने कहा कि हम लोगों की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करने में सफल हुए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि विदेश मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है. इसके साथ ही पीएम ने युवाओं के लिए भी ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हमने फैसला किया है कि मेडिकल क्षेत्रों में 5 सालों में 75 हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.