ट्विंकल खन्ना बेटी को देती हैं सीख- किसी मर्द के साथ अकेले मत जाओ भले ही…

0 373

कोलकाता: कोलकाता रेप और मर्डर केस पर पूरे देश का खून खौला हुआ है। देशभर में प्रोटेस्ट चल रहे हैं। इस घटना पर कई सिलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं, अब ट्विंकल खन्ना ने भी लिखा है। ट्विंकल ने लिखा है कि जो बात उन्हें समझाई जाती थी, 50 साल बाद भी वही बात वह अपनी बेटी को सिखाती हैं कि वह किसी के साथ और कहीं भी सेफ नहीं है।

50 साल में नहीं बदला कुछ
ट्विंकल खन्ना बेबाकी के साथ किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। उनका लेटेस्ट पोस्ट बेटियों की सुरक्षा पर है। ट्विंकल ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है, इस ग्रह और इस देश में 50 साल हो चुके हैं लेकिन मैं अपनी बेटी को वही बातें सिखा रही हूं जो बचपन में मुझे सिखाई जाती थीं- पार्क, स्कूल या बीच पर अकेले मत जाओ।

मत जाओ क्योंकि…
किसी मर्द के साथ अकेले मत जाओ भले ही वो तुम्हारे चाचा, कजन या दोस्त हो। सुबह, शाम और खासकर रात में अकेले मत जाओ। अकेले मत जाओ क्योंकि यह अगर-मगर का मैटर नहीं है, अकेले मत जाओ क्योंकि हो सकता है कि तुम वापस ही न आ पाओ।

देशभर में फूटा गुस्सा
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक पोस्ट ग्रैजुएट ट्रेनी डॉक्टर का बुरी तरह रेप करके मर्डर कर दिया गया। यह घटना 9 अगस्त की है। यह क्राइम मेडिकल कॉलेज के अंदर ही हा था। पूरे देश में इस बात पर गुस्सा है और लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं। करीना कपूर, कंगना रनौत, स्वरा भास्कर, परिणीति चोपड़ा सहित कई सिलेब्स इस जघन्य अपराध पर अपना रिएक्शन पोस्ट कर चुके हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.