नितेश कुमार ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में रचा इतिहास, बैडमिंटन में जीता गोल्ड मेडल

0 499

नई दिल्ली : नितेश कुमार ने बैडमिंटन (Badminton) के सिंगल्स एसएल 3 फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन (Britain) के डेनियल बेथेल (Daniel Bethell) को हरा दिया है और उन्होंने गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीत लिया है। पहले सेट में नितेश कुमार ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने विरोधी खिलाड़ी को टिकने का मौका नहीं दिया।

डेनियल बेथेल भारतीय खिलाड़ी नितेश कुमार के सामने बुरी तरह से फ्लॉप रहे। नितेश ने शानदार खेल का नमूना पेश किया। उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त बरकरार रखी है। इसी वजह से उन्होंने सेट 21-14 से अपने नाम कर लिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.