क्रिकेटर रवींद्र जडेजा बीजेपी में शामिल, अब शुरू करेंगे राजनीतिक पारी

0 452

अहमदाबाद : भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जड़ेजा भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। भाजपा विधायक और रवींद्र जड़ेजा की पत्नी रिवाबा जाडेजा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नए सदस्य के रूप में उनकी तस्वीरें पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। एक्स हैंडल पर अपने पोस्ट में रिवाबा ने बीजेपी सदस्यता कार्ड के साथ अपनी और अपने पति की तस्वीरें भी साझा कीं।

जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा पहले से ही बीजेपी में हैं। वह गुजरात (Gujrat) के जामनगर नॉर्थ सीट से बीजेपी की विधायक हैं। अब रवींद्र जड़ेजा राजनीति ( Political) में नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बीजेपी में उनकी क्या भूमिका होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.