महाराष्ट्र चुनाव : 288 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 6.61% मतदान

0 294

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 288 सीटों के लिए मतदान जारी है । इस विधानसभा चुनाव में 6 बड़ी पार्टियां दो गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है, जबकि कुल 158 दल चुनावी मैदान में है। महाराष्ट्र चुनाव 2024 में सुबह 9 बजे तक 6.61% मतदान हुआ। गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 12.33% और ओस्मानाबाद में सबसे कम 4.89% वोट डाले गए।

फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स अक्षय कुमार राजकुमार राव, फरहान अख्तर वोट डालने पहुंचे। सचिन तेंदुलकर ने भी परिवार के साथ मुंबई के पोलिंग स्टेशन पर वोट डाला और लोगों से अपील की कि वे घरों से निकलें और वोट डालने की जिम्मेदारी निभाएं। NCP अजित पवार के नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने कहा- पहली बार अकेले वोट डालने आया हूं, उनकी कब्र पर गया था। पिता मेरे साथ हैं।

झारखंड चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 12.71% मतदान हुआ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.