कोलकाता के अस्पताल का बांग्लादेशियों को तगड़ा जवाब, नहीं करेगा वहां के मरीजों का इलाज

0 272

नई दिल्ली : कोलकाता के एक अस्पताल ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में बड़ा फैसला लिया है. मनिकतला के जेएन रे ने कहा कि वह बांग्लादेशी मरीजों का इलाज नहीं करेगा. अस्पताल के अधिकारी सुभ्रांशु भक्त ने कहा कि हमने एक नोटिफिकेशन जारी किया अनिश्चित काल तक हम किसी भी बांग्लादेशी मरीज को इलाज के लिए भर्ती नहीं करेंगे. तिरंगे का अपमान किए जाने के कारण कोलकाता के इस अस्पताल ने यह फरमान इसलिए सुनाया है. उन्होंने शहर के अन्य अस्पतालों से भी ऐसा ही करने की अपील की है.

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिंदूओं का नरसंहार हो रहा है. शेख हसीना के सत्ता से चले जाने के बाद में बांग्लादेश में हिंदूओं को निर्ममता से कुचला जा रहा है. अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ बड़े पैमाने पर लूटपाट और बर्बरता की जा रही है. हिंदुओं के प्रतिष्ठानों और घरों को टारगेट किया जा रहा है. बांग्लादेश में इस्कॉन के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी से हिंदू समुदाय में और आक्रोश है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.