हैवानियत की सारी हदें पार, नर्स से गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी मिर्च, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0 280

उरई : यूपी के उरई में नर्स संग दरिंदगी के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गैंगरेप की एफआईआर(FIR for gang rape) दर्ज कर ली है। नर्स ने बताया कि न सिर्फ उसके साथ गैंगरेप हुआ बल्कि प्राइवेट पार्ट में मिर्च भी डाल दी। कानपुर देहात के मूसानगर की महिला, चुर्खी थाना क्षेत्र के एक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स है। गुरुवार सुबह वह स्कूटी से ड्यूटी जा रही थी। तभी चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया मोड़ के पास पति से अवैध संबंधों के शक में जयंती देवी ने पिता गोविंद सिंह, मां सीमा, राममिलन और राजेश के साथ मिलकर स्कूटी से गिरा दिया और झाड़ियों में ले गए और बंधक बनाकर पीटा। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक हमलावर भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए नर्स को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। नर्स ने बताया कि न सिर्फ उसके साथ गैंगरेप हुआ बल्कि प्राइवेट पार्ट में मिर्च भी डाल दी।

चुर्खी पुलिस ने गोविंद सिंह, राममिलन, सीमा, राजेश, जयंती के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है। इनमें से दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों को नामजद किया गया है उनमें से दो लोग घटना के वक्त बाहर थे जबकि बाकी की जांच की जा रही है। एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया कि नर्स की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक की विवेचना में गैंगरेप के साक्ष्य नहीं पाए गए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.