‘मोहम्मद’ बना इंग्लैंड और वेल्स का सबसे पॉपुलर नाम, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

0 428

नई दिल्लीः ब्रिटिश माता-पिता को मोहम्मद नाम इतना पसंद है कि ज्यादातर बच्चों का नाम इसी नाम से रखा जा रहा है। ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ONS) के आंकड़ों के अनुसार, इंग्लैंड और वेल्स के 10 में से चार क्षेत्रों में लड़कों के लिए ‘मोहम्मद’ सबसे लोकप्रिय नाम है। आंकड़ों के अनुसार, ‘मोहम्मद’ मुख्य रूप से नॉर्थ और वेस्ट मिडलैंड्स के साथ-साथ लंदन में सबसे लोकप्रिय नाम है। इस नाम ने ‘नोहा’ को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, ‘नोहा’ साल 2023 में सबसे लोकप्रिय बेबी बॉय नाम था, जो अब दूसरे स्थान पर आ गया है। जबकि ‘ओलिवर’ तीसरे स्थान पर है। ‘नोहा’ साल 2016 से इंग्लैंड और वेल्स में लड़कों के लिए टॉप 10 नामों की लिस्ट में है।

ये हैं लड़कियों के बीच लोकप्रिय नाम
रिपोर्ट में कहा गया है कि यूके में लड़कियों के लिए सबसे लोकप्रिय नाम ओलिविया है। इसके बाद लोग अमेलिया और इस्ला नाम रखना पसंद कर रहे हैं। ये नाम 2022 से ही चलन में हैं। 2016 से ओलिविया नाम सबसे ऊपर है। इस नाम की लोकप्रियता आठ साल से बरकरार है।

शाही नामों की लोकप्रियता घटी
ब्रिटेन में लोगों के बीच शाही परिवार के नामों की लोकप्रियता कम हुई है, जबकि हॉलीवुड अभिनेताओं के नामों की लोकप्रियता बढ़ी है। अभिनेत्री मार्गोट रोबी और सिलियन मर्फी जैसे हॉलीवुड अभिनेताओं के कारण मार्गरेट और सिलियन जैसे नाम भी काफी लोकप्रिय हो गए हैं। ऑटम, समर और संडे, वेडनेसडे जैसे सप्ताह के दिनों के नाम भी अब अधिक लोकप्रिय हैं और लोग अपने बच्चों का नाम इन पर रख रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.