यूपी बीजेपी को आज मिल सकता है नया अध्यक्ष, पार्टी कार्यसमिति की बैठक में हो सकती है घोषणा

0 491

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन यह इंतजार आज खत्म हो सकता है. जानकारी के मुताबिक आज यूपी बीजेपी इकाई के नए अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है. योगी सरकार में स्वतंत्र देव सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है. इसको लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। लेकिन पार्टी कार्यसमिति की बैठक को देखते हुए आज नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है.

आपको बता दें कि रविवार को लखनऊ में यूपी बीजेपी वर्किंग कमेटी की बैठक है. इससे पहले आज शाम पार्टी के महासचिवों की बैठक होगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि आज नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है. वहीं, यूपी की 11 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होना है। बताया जा रहा है कि यूपी बीजेपी आज राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है। पार्टी 11 सीटों पर 8 उम्मीदवार उतारेगी। इनमें से कुछ के नामों की घोषणा आज की जाएगी और कुछ के नामों की घोषणा कल की जा सकती है।

बताया जा रहा है कि यूपी बीजेपी द्वारा भेजे गए 21 नामों में संजय सेठ, जय प्रकाश, जफर इस्लाम, नरेश अग्रवाल, प्रियंका रावत, शिव प्रताप शुक्ला, सुरेंद्र नागर का नाम शामिल है. राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 31 मई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.